जगन्नाथ बैरागी..

रायगढ़ । पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत तेजपुर केकरापारा में रहने वाले विजय एक्का अपने नाबालिग बेटे को टांगी से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया था, आहत का पत्थलगांव अस्पताल में फौत हो गया । चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है ।
घटना के संबंध में मृतक की मां श्रीमती ख्रीस्टीना एक्का (31 साल) बताई कि इसके तीन बच्चे हैं । लडका इस्थेपन एक्का 14 वर्ष बड़ा है, उसके बाद लडकी और छोटा लडका अंकित एक्का है । इसका पति विजय एक्का दिनांक 28.06.21 के रात्रि करीब 9.30 बजे हडिया (शराब) पीकर घर आकर खाना खाने की बात को लेकर लडाई झगडा कर रहा था । लडाई झगडा की आवाज को सुनकर बडा लडका इस्थेपन एक्का आकर बीच बचाव करने लगा जिसे पति विजय एक्का “तुम बीच बचाव मत करो, बीच बचाव करोगे तो जान से मार दुंगा” कहते हुय अपने हाथ में रखे टांगी से इस्थेपन पर प्राण घातक हमलाकर गम्भीर चोट पहुंचाया, लडका वहीं बेहोश होकर गिर गया जिसे एम्बुलेंस से पत्थलगांव सरकारी अस्पताल लाये, जहां डॉक्टर चेक कर मृत्यु हो जाना बताया । थाना पत्थलगांव से बिना नम्बरी अपराध डायरी दिनांक 30/06/2021 को थाना धरमजयगढ़ को प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 130/2021 धारा 302 ता.हि. आरोपी विजय एक्का पर दर्ज किया गया । पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी उपनिरीक्षक जेम्स कुजूर द्वारा आरोपी विजय एक्का पिता बिछिया एक्का 37 साल निवासी तेजपुर केकरापारा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
