रायपुर। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने ड्यूटी टाइम में लापरवाही करने वाले 4 आरक्षकों को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि चारों आरक्षक चिटफंड के आरोपियों का वीआईपी खतिरदारी कर रहे थे। जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई है। जिन आरक्षकों को निलंबित किया गया है, उसमें राकेश सिंह, दुर्विजय पांडेय, लक्ष्मीनारायण और किशोर नायक हैं, जिन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बता दें कि चिटफंड के आरोपी अमनदीप सिंह और राकेश तोमर को पेशी के लिए कचहरी चौक स्थित कोर्ट में पेश करना था, लेकिन उससे पहले ही कचहरी चौक स्थित होटल में ले जाकर इनकी खातिरदारी की गई। जिसकी शिकायत आरआई ने की थी, जिसके बाद एसएसपी ने इस पर कार्रवाई की है।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




