बसना थाना अंतर्गत पुराना हाईवे रोड के पास रिटायर्ड कृषि विभाग के कर्मचारी के यहाँ 7 लाख 50 हजार सहित जरुरी कागजात चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कैलाश चन्द्र होता ने पुलिस को बताया कि वह पुराना हाईवे रोड डॉ होता के बाजू बसना में रहता है, संयुक्त संचालक कृषि विभाग छ0ग0 शासन से सेवा निवृत्त कर्मचारी है । सन् 2020-2021 में कोविड -19 के कारण उसके परिवार में तीन चार लोगो की असामयिक मृत्यु हो गयी थी जिससे वह काफी दुखी था । उसने भी अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों को इस महामारी के कारण रूपये के अभाव में जान न गवानी पडे इसलिए परिवार के अन्य किसी सदस्यों को बिना बताये अपने स्वयं के खाता से करीब 7,50,000 रूपये निकालकर अपने कमरे के अंदर बेड के निचे एक पेटी में दो लेदर के बैगो में उन रूपयों को वर्ष 2020 एवं 2021 में थोडा थोडा कर एकत्रित कर रखा था । इस रकम के संबंध में उसने अपने बेटा बहु एवं परिवार रिस्तेदार लोगो को भी नहीं बताया था।
अंतिम बार वह होली त्यौहार के समय 18 मार्च 2022 को 11.00 बजे पेटी को खोलकर देखा था तो दोनो लेदर बैग मे पुरे पैसे थे । वह अपने बेटा बहु के साथ रायपुर में रहता है, बीच बीच में बसना आता जाता रहता है । अभी 18 जुलाई 2022 को खेती के सिलसिले में बसना आया तो अपने उस पेटी को देखने के लिए चाबी को देखा तो चाबी नहीं था । उसने पेटी को बेड के नीचे से बाहर निकाल कर देखा तो ताला और चाबी पेटी के उपर रखा था तब उसने पेटी को खोलकर अपने दोनो लेदर बैग को देखा तो दोनो बैग के साथ साथ रेशम की साडी, उसके प्रमाण पत्र, एल्बम एवं अन्य कागजात नहीं थे जिसे कोई अज्ञात चोर उसकी अनुपस्थिति में चोरी कर ले गया है । उसने अपने रकम को रखने संबंधी किसी को भी जानकारी नहीं दिया था । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
