गरियाबंद। जिले के जतमई धाम स्थित जलप्रपात में एक किशोर की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर मौके में पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस के टीम ने काफी मशक्कत के बाद किशोरके शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि मृतक प्रेम कुमार उर्फ तूफान 17 वर्ष ग्राम गायडबरी का रहने वाला था। वह कल शाम अपने 15 दोस्तों के साथ घुमने जतमई धाम जलप्रपात गया हुआ था। जहां देर शाम नहाने के दौरान डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक युवक की लाश ढूंढने में काफी मशक्कत की। बारिश के कारण तलाश पूरी नहीं हो पाई। वहीं आज तड़के मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी टीम ने लापता युवक की लाश बरामद कर ली है। छुरा पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
