धमतरी। जिले के कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा क्षेत्र में नवजात बच्ची को जमीन में दफनाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बता दें कि सोमवार को सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि टिकरापारा खपरी पारा में एक महिला ने बच्चे को दफनाया है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जब महिला ने गड्ढा खोदकर निकाला तो पुलिस हैरान रह गई। वहां पर एक नवजात शिशु पाया गया, जिसे थाना लाने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। नवजात शिशु लड़की थी। आशंका है कि यह अवैध संबंध का परिणाम होगा। महिला विवाहित है और पति अलग रहता है।

यह भी जानकारी मिली कि कुछ माह पूर्व महिला का गुम इंसान दर्ज हुआ था जिसे दस्तयाब कर लिया गया था। इस संबंध में थाना प्रभारी शेरसिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि सुबह 3 बजे उसके पेट में दर्द हो रहा था। जिससे बच्चे को गिराने के लिए कुछ खाया और बच्चा गिर गया। जिसे आसपास में फेंकने की कोशिश की। विरोध होने पर वह कुछ दूर जाकर सेन समाज भवन के पास दफना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को बरामद कर लिया है।
पोस्टमार्टम के प्राथमिक रिपोर्ट में डॉक्टर प्रसव के बाद बच्चे का जीवित होना बता रहे हैं। महिला का पति अलग रहता है और बीच-बीच में आना-जाना करता है। महिला वर्तमान में मजदूरी का कार्य करती है। विवाहित महिला मुलतः पोटियाडीह की रहने वाली है। वर्तमान में टिकरापारा में रहा करती है। इस मामले में महिला के खिलाफ धारा 315 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




