बालोद। गुरुर थाने में दर्ज दुष्कर्म के दो मामले में यूपी व एमपी से दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शनिवार को गुरुर पुलिस ने रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 19 मई व 13 जुलाई को आवेदक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिक बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है।

गुरुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने टीम गठित कर अपहृता व अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर संदेही मोबाईल नंबरों का वर्तमान लोकेशन तलाशते हुए टीम मध्यप्रदेश के राजनगर जिला छत्तरपुर रवाना हुई।
पुलिस ने आरोपित रमेश विश्वकर्मा के कब्जे पीड़िता को बरामद किया। पुलिस ने अपहृता पूछताछ के दौरान शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती शरीरिक संबंध बनाए जानकारी दी। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
- मिर्च की खेती से बदली दशमत की तकदीर, 40 क्विंटल उत्पादन से 2 लाख की बिक्री… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प अभियान: कोतरी में स्वच्छता, बरमकेला में स्वास्थ्य शिविर… - September 23, 2026
- उज्ज्वला ने बदली शारदा बाई की रसोई, धुएं से मिली राहत.. - September 23, 2026
