कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम गजरा बस्ती में एक युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि मृतिका पूजा सिंह 19 वर्ष गजरा बस्ती की रहने वाली थी। बताया जाता है कि वह साल भर पहले किसी कपड़ा दुकान में काम करती थी। इस दौरान रोहित गंभीर नामक युवक से प्रेम करने लगी। दोनों एक साथ घर से भी भाग गए थे। जिसके बाद परिजन उसे समझा बुझा कर घर ले आए।
बताया जाता है कि बीती रात पूजा खाना खाने के बाद रोहित को मोबाइल पर संदेश भेजा कि जान जी मैं मर रही बाय, जिसके बाद जहर सेवन कर ली। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
