रायगढ़। मौत का डगर कहे जाने वाला रायगढ़-खरसिया नेशनल हाइवे में आए दिन तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना हो रहा है और इंसान व बेजबान जानवरों का जीवन क्षण भर में समाप्त हो जा रहे हैं। रफ्तार का कहर इंसान हो या जानवर हर किसी के जिंदगी को तबाह कर रहा है उसके बावजूद भी लापरवाह चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात रफ्तार के कहर से नौ गोवंशों की जान चली गई। सुबेरे जब ग्रामीणों ने सुबेरे जब सड़क पर पड़ी गौवंशो की लाश देखी तो सिहर उठे और उनका खून खौल उठा।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिले के खरसिया ब्लॉक के चपले गांव में शुक्रवार की रात को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रायगढ़-खरसिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठी मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ गाय वाहन से टकराकर दूर जा गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना में 09 गायों की जहां मौके पर ही मौत होनी बताई जा रही है तो वहीं कुछ गौवंश घायल हुए हैं।
दुर्घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। इस दर्दनाक हादसे से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। सुबह जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रक चालक आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस सड़क पर हमेशा बेजुबान तेज रफ्तार का शिकार होते हैं उसके बावजूद भी शासन-प्रशासन व जनप्रतिनिधि मौन हैं।
- छत्तीसगढ़ के इस साइको किलर ने मार डाले 8 लोग, दोस्ती करके पिलाता था जहरीला जाम, कुत्ते पर किया था फर्स्ट ट्रॉयल… - June 25, 2026
- छत्तीसगढ़:युवक से मारपीट और अर्द्धनग्न घुमाने का आरोप, राशन कार्ड से शुरू हुआ विवाद… वीडियो वायरल होने के बाद गरमाया मामला… - June 25, 2026
- छत्तीसगढ़ में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफार्म खरीदने के लिए मिलेगी राशि… - June 25, 2026


