रायगढ़। आसमानी कहर बरपाने से बरसात से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे दुबके युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसी तरह परिजनों को सोते देख ग्रामीण ने सीलिंग फैन में फांसी लगाते हुए दुनिया को असमय अलविदा कह दिया। दोनों वाकिया लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम ने बताया कि ग्राम कटकलिया निवासी अजय निषाद आत्मज भरण निषाद (20) मंगलवार शाम को मछली बीज छोड़ने पड़ोसी गांव गया था, लेकीन रातभर घर नहीं लौटा।

ऐसे में अजय के लिए परेशान परिजन बुधवार सुबह खोजबीन में निकले तो रास्ते में महुआ पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली। चूंकि, युवक का मृतदेह बुरी तरह झुलसा था। इसलिए आशंका है कि मछली बीज छोड़कर वापस लौटने के दौरान बरसात होने पर अजय जिस महुआ पेड़ के तले पनाह लिया था, वहां गाज गिरने से वह चल बसा है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
