रात में छिपकर प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ कर कर दिया पुलिस के हवाले,
गिरफ्तारी की बात सुनकर लड़की ने कर लिया विषपान, और लगा लिया गले मे फंदा…..

रात में छिपकर प्रेमिका से मिलने उसके घर गए प्रेमी को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और फिर पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची ही थी कि इधर उसकी गिरफ्तारी की बात सुनकर प्रेमिका बिलख पड़ी। रोते-बिलखते उसने खुद को कमरे में कैद कर लिया और विषपान कर लिया। प्रेमिका यहीं नहीं रुकी, लड़की ने गले में टुपट्टे से फंदा लगाकार पंखे से झूलने का प्रयास भी किया। खुदकुशी के लिए गए उठाए गए कदम की चर्चा चारों ओर हो रही है।
वो तो गनीमत रही कि स्वजनों ने उसे पंखे से खोलकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार कजरा थाना क्षेत्र के अरमा के अशोक कुमार पांडेय के पुत्र निरंजन कुमार को मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती से प्यार हो गया था। निरंजन कुमार मंगलवार की रात प्रेम में अभिभूत होकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पर चला गया। इसी दौरान युवती के स्वजन ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।
इसकी सूचना पाते ही मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप के नेतृत्व में पुलिस ने हुसैना गांव पहुंचकर युवती के स्वजनों के चंगुल से युवक को छुड़ाकर उसे गिरफ्तार करके उसकी जान बचा ली। इधर प्रेमी के गिरफ्तार होने से आहत युवती ने विषपान कर दुपट्टा से गले में फंदा डालकर पंखा से झूलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। स्वजनों ने उसे पंखा से खोलकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। विदित हो कि इसके पूर्व संबंधित युवती के परिवार में ही प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
