छत्तीसगढ़: छात्रों ने कलेक्टर को आवेदन जंगल स्कूल मे तालाबंदी की दी चेतावनी, आखिर क्यों? पढ़िए पुरी खबर…
रायपुर। स्कूली छात्रों ने स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दी है। स्कूल में शिक्षक नहीं होने की वजह से नाराज बच्चों ने इस मामले में कलेक्टर को आवेदन देकर दो टूक कह दिया है कि 14 जुलाई से वो स्कूलों में तालाबंदी करेंगे। अपने आवेदन में स्कूली छात्र-छात्राओं ने लिखा है कि वो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा हिंदी माध्यम में पढ़ाई करते हैं। स्कूल में अभी 550 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन जब से इंग्लिश स्कूल खुला है, हिंदी माध्यम स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं हैं। स्कूली बच्चों ने अपने आवेदन में पढ़ाई के लिए वो सभी स्कूल आते हैं लेकिन एक भी शिक्षक नहीं होने की वजह से उनकी पढ़ाई कराने वाला कोई नहीं है। जब से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खुला है उनकी पढ़ाई चरमरा गयी है। बच्चों ने अपने आवेदन में लिखा है कि जब तक स्कूल में नये शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वो सभी स्कूल में तालाबंदी करेंगे।
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न..79 वैष्णव युवक-युवतियों का हुआ परिचय सम्मेलन..श्री रामरंग वैष्णव बने कार्यकारी अध्यक्ष, सविता दास प्रदेश उपमहासचिव..कर्मठ जीतेन्द्र दास वैष्णव को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी..उमड़ा वैष्णव जनसैलाब, गूंजी सामाजिक एकता की हुंकार.. - October 12, 2026
- विश्वमानसिक स्वा. दिवस – स्वस्थ मन तो स्वस्थ तन - October 11, 2026
- बिलाईगढ़ में नवरात्रि की धूम, बाइक-स्कूटी समेत 13 आकर्षक इनामों का लकी ड्रॉ… - October 11, 2026
