“तू कौन होता है मुझे नौकरी से निकालने वाला” तमीज से बात कर और दफा हो जा यहां से, एसडीएम ने पूर्व विधायक को लगाई फटकार…

मध्यप्रदेश के उज्जैन में पूर्व विधायक को फटकार लगाते हुए एसडीएम का वीडियो वायरल हो रहा है. बीजेपी के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई किसी काम को रूकवाने पहुंचे हुए थे. इसी दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई. जिसके बाद एसडीएम निधि सिंह (आईएएस) ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को सार्वजनिक रूप से फटकार लगा दी. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पूरा मामला उज्जैन जिले की तहसील बड़नगर का है. दरअसल एसडीएम निधि सिंह का यह आक्रोश पहली बार देखने को मिला है. आमतौर पर एसडीएम हमेशा शांत ही रहती है. घटना स्थल उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के बंगरेड ग्राम का बताया जा रहा है. जहां एसडीएम खेत में रुक रहे पानी की निकासी का निराकरण करने पहुंची थी.
जिसके बाद किसी ने पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई को बुला लिया. जहां पर दोनों के बीच बातचीत में नौकरी से हटाने को लेकर पूर्व विधायक ने कोई टिप्पणी कर दी. तब एसडीएम निधि सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट करते हुए तमीज से बात करने और दफा होने की सलाह दे डाली. एसडीएम ने कहा कि तू कौन होता है मुझे नौकरी से निकालने वाला. तमीज से बात कर औऱ दफा हो जा यहां से. यह घटना 4 दिन पहले की है. जिसका वीडियो अब वायरल हुआ है.
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
