बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिता-पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

मिली जानकारी अनुसार आश्रय परिसर निवासी जी. जयप्रकाश आंध्र स्कूल में कार्यालय सहायक थे तथा उनका बेटा जी. निशांत उम्र 19 वर्ष विशाखापट्टनम में रहकर कक्षा 10 वी में पढ़ाई करता था। लॉकडाउन लगने की वजह से वह घर लौट आया था। दसवीं की परीक्षा देने के बाद वह परीक्षा में सप्लीमेंट्री आया था। जिसकी मार्कशीट वह अपने साथ नहीं लाया। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। पिता द्वारा पुत्र को डांट फटकार किया जाता था।

पिता से रविवार रात हुए विवाद के बाद बेटे ने अपने कमरे में मां की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी होने पर छात्र की बहन पड़ोसियों को बताने गई। इसी बीच पिता ने भी उसी साड़ी के फंदे से खुद भी लटक कर अपनी जान दे दी।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
