मोती पटेल बने निर्विरोध छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रदेश सचिव..आदित्य उपाध्याय बने प्रदेश सरपँच संघ अध्यक्ष…

जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़- जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसदा छोटे से निर्विरोध सरपंच चुन के आए तत्पश्चात सारंगढ़ जनपद पंचायत के निर्विरोध सरपंच संघ के अध्यक्ष बने ,पुनः रायगढ़ जिले के निर्विरोध जिलाध्यक्ष सरपंच संध रायगढ़ मनोनीत हुए निर्विरोध का सिलसिला यू ही चलता गया ,तो वहीं पुनः बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली। मोती पटेल को छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रदेश सचिव पुनः निर्विरोध चुना गया जिससे रायगढ़ जिले में खुशी की लहर बनी हुए हैं।जिससे श्री पटेल को सरपंच संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव की चुने जानी की खबर लोगो को हुई उनके चाहने वाले सोशल मीडिया में बड़ी मात्रा बधाई दे रहे हैं।
बिलासपुर , मुगेली नाका स्थित सर्किट हाउस सभा भवन में छत्तीसगढ प्रदेश के सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्षों की बैठक आयोजित किया गया । इस अवसर पर तखतपुर विकास खंड के मुरू के सरपंच एवं बिलासपुर संभाग के सरपंच संघ के अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ प्रदेश के सरपंच संघ के अध्यक्ष चुना गया । यहां बैठक मे उपस्थित समस्त सरपंचो ने श्री उपाध्याय का स्वागत किया गया। वहीं प्रदेश के सरपंच संघ के संरक्षक कोरबा जिला के सरपंच संघ अध्यक्ष सेवक राम मरावी, उपाध्यक्ष बस्तर सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लखन बघेल तथा सरपंच संघ के सरगुजा के संभागीय अध्यक्ष कमल एक्का,और रायगढ़ जिला के सरपंच संघ के अध्यक्ष मोती लाल पटेल को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि शीघ्र ही आगामी बैठक मे सरपंच संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की गठन किया जाएगा। आज सर्किट हाउस सभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सरपंच संघ की बैठक मे सरपंचो की मानदेय, बीमा, विकास निधि पर प्रदाय एवं पंचायत राज आयोग गठित करने की मांग सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त सरपंचो की हित सहित कई मुद्दों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेलगहना, तखतपुर के सरपंच लक्ष्मी जायसवाल तथा आभार व्यक्त चितावर के सरपंच सुखदेव सिंगरौल ने किया । इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरपंच मनोहर लाल ध्रुव, निर्मल दिवाकर, होरी सिंह कवर,गुलाब सिंह आर्मो, श्रीमति शशि जगत,अभी राज सिंह, आनंद भगत, सुखदेव मार्को,क्रांति गिरी गोस्वामी, मनीष कौशिक, दिनेश मारी,प्रहलाद भारद्वाज, सरोजकुमार खुटे सहित सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष सहित सरपंच गण बड़ी संख्या मे उपस्थित थे।
- एचडीएफसी बैंक सारंगढ़ ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन… - December 15, 2025
- उपभोक्ताओं के साथ धोखा! हसौद क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मे गांवों नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान..महीने का रिचार्ज पूरा, सुविधा अधूरा.. - December 15, 2025
- प्रशासनिक अवहेलना का शिकार शासकीय माध्यमिक शाला आमाकछार…जर्जर हालत में पढ़ने मजबूर बच्चे, क़भी भी घट सकती है दुर्घटना..!शौचालय के अभाव से छात्राओं को भारी परेशानी.. - December 15, 2025

