छत्तीसगढ़: नशा करने से रोकते थे माँ और दीदी तो 19 साल के बेटे ने ही मां-बहन को उतार दिया मौत के घाट…

कोरबा : जिले में SECL कर्मचारी की पत्नी और उसकी 21 साल की बेटी की बीते दिन हत्या कर दी गई, पुलिस ने इस मामले में कर्मचारी के ही 19 साल के बेटे अमन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि माँ और उसकी बहन उसे ड्रग्स लेने से रोकते थे। जिसके कारण उसे गुस्सा आया इसलिए उसने चाकू से दोनों की हत्या कर दी है। पुलिस को दोनों के शव बाथरूम में खून से लथपथ मिले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरके दास SECL की कुसमुंडा स्थित खदान में कार्यरत हैं और आदर्श नगर DMQ क्वार्टर में रहते हैं। उनकी सुबह की शिफ्ट चल रही है। ऐसे में वह रोज की तरह सुबह करीब 5-6 बजे दफ्तर चले गए। और जब वह दोपहर करीब 1.30 बजे घर लौटे तो देखा कि दरवाजा पूरा खुला हुआ है। इस पर वे अंदर गए और आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। जब दास आंगन से होते हुए बाथरूम की ओर गए तो वहां पत्नी लक्ष्मी दास (50 वर्षीय) और बेटी आंचल (21 वर्षीय) की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।
- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




