रायगढ़: कुछ दिन पूर्व जो खरसिया के पुरानी बस्ती के महिलाओं ने अपने मोहल्ले में हो रही अवैध शराब व अन्य नशाखोरी के खिलाफ चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम से मिले थे।जिसको संज्ञान में लेते हुए चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 जुलाई को साढ़े तीन लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपिया महिला कमला उर्फ रजनी चौहान पर कार्यवाही की तो वही 6 जुलाई को चौकी प्रभारी के दिशा निर्देशन पर पुरानी बस्ती खरसिया में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 12 लीटर शराब के साथ आरोपी तिहारू राम निषाद पिता स्व० छेदीलाल निषाद उम्र 48 साल साकिन वार्ड नं0 06 पुरानीबस्ती खरसिया को पकड़ा गया।

वही आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 क के तहत विधिवत कार्यवाही कर, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




