भिलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग को अगवा कर उससे दुष्कर्म करने वाले को पुलिस ने मध्य प्रदेश के पन्नाा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पीड़िता को भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम कैथी जिला पन्नाा मध्य प्रदेश निवासी आरोपित बलीराम बर्मन ने बीते 18 मई को नंदिनी थाना की एक किशोरी को अगवा कर लिया था।
आरोपित उसे लेकर पन्नाा भाग गया था। किशोरी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पतासाजी शुरू की थी। आरोपित के बारे में पता चलने पर पुलिस की एक टीम पन्नाा रवाना हुई और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया।
पीड़िता ने अपने बयान में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराएं अलग से जोड़ी। उसे न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
- किसके सिर सजेगा महानगर का ताज?कौन बनेगा रायपुर वैष्णव जिलाध्यक्ष..4 अक्टूबर को तय होगी नई कार्यकारिणी की दिशा… - October 1, 2026
- राशन वितरण की बढ़ी मियाद, अब 30 अक्टूबर तक मिलेगा अक्टूबर का खाद्यान्न…. - September 30, 2026
- सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में प्रमोद यादव का दमदार एक्शन, विसर्जन से पहले शहर में पुलिस का कड़ा पहरा… - September 30, 2026
