कवर्धा। कवर्धा में 18 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बुधवार को गांव में एक ही पेड़ से लटके हुए मिले हैँ। दोनों ही देर रात अपने घर से निकले थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल दोनों ने खुदकुशी क्यों की, यह पता नहीं चल सका है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मरका गांव में बुधवार सुबह खेत जब लोग खेत में काम करने पहुंचे तो बबूल के पेड़ पर लड़का और लड़की की लाशें लटकी हुई थी। दोनों ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों लड़के-लड़की उसी गांव के रहने वाले हैं। लड़की नाबालिग है, जबकि लड़का 18 साल का है और उसका नाम मंगल यादव है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुबह उठे, तो बच्चे घर पर नहीं थे पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वे सुबह उठे, तो बच्चे घर में नहीं थे। कुछ देर तक उन्हें आसपास इधर- उधर ढूंढा। तभी गांव के बाहर लड़का- लड़की के फांसी लगाए जाने की खबर मिली। मौके पर पहुंचे, तो देखा कि उन्हीं के बच्चे हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था, इस बात की भी जानकारी परिजनों को नहीं है। पुलिस जरूर इसे लेकर आशंका जता रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।

- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
