सारंगढ़: “हम अपना अधिकार मांगते” के नारों के साथ शास बहु. माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने शहर मे रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन….
रायगढ़। शास बहु. उच्च. माध्यमिक विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने शहर मे रैली निकाली यह रैली मल्टीपर्पस स्कूल से निकल कर एसडीएम ऑफिस तक गयी। लिखित आवेदन मे छात्रों ने मांग मे कहा है की
विद्यालय में सत्र 2022-23 में नवीन प्रवेश अभी तक किसी भी छात्र का नही हो पाया है। सिर्फ आवेदन फार्ग लिया जा रहा है, स्कूल मे अन्य ब्लॉक के विद्यार्यियों को पेश नहीं दिया जा रहा है, सिर्फ 5 किमी तक के बच्चो को ही प्रवेश फार्म दिया जा रहा है।
इसके अलावा छात्र छात्राओं ने शिकायत मे कहा है की शास उच्च मा विद्यालय मे कार्यरत लगगग 99 प्रतिशत शिक्षकों का अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया गया है, जिस कारण विद्यालय में पढ़ाई बाधित हो रही है, तथा छात्र का भविष्य अंधकार मय प्रतीत हो रहा है।

छात्रों ने बताया की विद्यालय मे गणवेश चेंज कराया जा रहा हसी शासकीय स्कूल के बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैँ और कुछ बच्चे ड्रेस पहले से खरीद लिए हैँ ऐसे मे वो और आर्थिक बोझ नही उठा सकते।

विद्यालय का नाम आत्मानद अंग्रेजी और शास बहु उच्च मा विद्यालय दोनों मेन गेट पर हो ताकि विद्यार्थी भर्मित ना रहें, व पूर्व की भांति अध्ययन करें।

विद्यालय में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के छात्रों से व्यवहार में अंतर है। छात्रों ने आरोप लगाया है की अग्रेजी छात्रों के लिये पर्याप्त सुविधा है तथा हिन्दी के लिये पर्याप्त सुविधा तो क्या शिक्षक भी नही हैँ।
छात्रों ने मीडिया को बताया की यदि हमारी मांगे 7 दिवस के अन्दर पूर्ण नहीं होने पर आन्दोलन एवं धरना प्रदर्शन मांग पूर्ण होते तक करने बाध्य होंगे….
- छत्तीसगढ़:नकली सोना देकर 10 लाख रुपये की ठगी: खुदाई में गोल्ड मिलने का झांसा देकर रची थी साजिश, दो गिरफ्तार… - March 15, 2026
- पापमोचनी एकादशी पर जरूर करें इस कथा का पाठ, मिलेगा व्रत का पूरा फल… - March 15, 2026
- घर पर बनाएं बिहार का पारंपरिक चने की दाल का पराठा, देसी डिश खाकर सभी करेंगे तारीफ… - March 15, 2026
