प्रतापगढ़ जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने वाली नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि 16 अक्टूबर 2020 को मीरा देवी, सीमा देवी, कंचन और निधि सिंह समेत नौ शिक्षिकाओं की नियुक्ति टीईटी के दस्तावेजों के आधार पर हुई थी।

ऑनलाइन सत्यापन में दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने पर उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी थी। उन्होंने बताया कि सत्यापन में दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर सभी नौ शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर ब्लाक के संबंधित थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

