मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक प्रेमिका को प्रेमी से दूर रहने का फरमान सुनाने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। महिला ने प्रेमी के घर सामने स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगा ली। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के सरई के बरका चौकी का है।

मिली जानकारी के अनुसार सरई थाना के बरका चौकी अंतर्गत ग्राम गिड़ा की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का गांव के ही युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान महिला अपने पति को छोड़कर गिड़ा गांव निवासी प्रेमी के घर आ पहुंची। फिर मामला पंचायत तक पहुंच गया और पंचायत ने दोनों को अलग रहने का फरमान सुना दिया। इसी बात से नाराज प्रेमिका वहां से चली गई लेकिन देर रात अचानक महुआ के पेड़ पर फांसी लगा ली ।
वहीं सुबह इसकी जानकारी प्रेमी सहित परिजनों को हुई तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव पीएम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
