जगन्नाथ बैरागी

कोरबा:-परिजनों की सहमति से विवाह तय हुआ था, लेकिन बारात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागकर थाने पहुंच गई. ऐन बारात आने से पहले बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने खुद का मुंडन कराने के साथ अपनी बेटी को त्यागने का फैसला सुना दिया.

कोरबा निवासी निषाद परिवार (छद्म नाम) बेटी की शादी के लिए शिद्दत से तैयारी में जुटा था. पिता ने शादी में कोई कमी न रहे इसके लिए अपना मकान तक बेच डाला था. अग्रसेन भवन में शादी का कार्यक्रम भी शुरू हो गया, लेकिन बेटी का इरादा तो कुछ और था. मौका मिलते ही अपने प्रेमी के साथ भागकर थाने पहुंच गई.

बेटी के भागने की जानकारी होने पर युवती के पिता ने पहले तो फोन कर वर पक्ष को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए बारात नहीं लाने का निवेदन किया. वहीं दूसरी ओर अपना मुंडन कराकर बेटी का अब परिवार से कोई संबंध नहीं होने की घोषणा कर डाली.
कोतवाली थाना की सब इंस्पेक्टर भावना खंडारे ने बताया कि युवती बालिक है, इसलिए इस मामले में कोई अपराध नहीं बनता है. पीड़ित परिवार के मुखिया ने माना है कि कहीं ना कहीं संस्कारों की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं. अभिभावकों को चाहिए कि वे अपनी संतानों पर बेहतर ढंग से नियंत्रण करें, जिससे बाद में पछतावा की स्थिति निर्मित ना होने पाए.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
