रायगढ़/भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने यूपीएससी प्री परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार युवाओं के मामले में जरा भी संवेदनशील नहीं है। बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवाओं को छलने वाली सरकार अब यूपीएससी प्री परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओं को एक लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने के वादे से मुकर रही है l भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा प्रदेश सरकार की इस वादाखिलाफी की वजह से समय रहते यह राशि नहीं मिली तो अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा की तैयारियो पर विपरीत असर पड़ सकता है। भूपेश सरकार द्वारा राशि नही दिए जाने पर ओपी चौधरी नाराजगी जताई है l सरकार की वादाखिलाफी से हलाकन युवा के परिवार जन आगे की तैयारियो हेतु कर्ज लेने के लिए विवश हो रहे ताकि किसी तरह अपनी तैयारी कर सके। भाजपा प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सिविल सर्विसेस की प्री परीक्षा में सफल युवाओं को कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है l प्रदेश की कांग्रेस सरकार के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की वजह से प्रदेश के युवाओं के सपने अब टूटने लगे हैं। इस संबंध में भाजपा नेता ने मांग करते हुए कहा कि आदिम जाति अनुसूचित विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना के लाभार्थी युवाओं को तत्काल सहयोग मिलना चाहिए ताकि वे सिविल सर्विसेज जैसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में चयनित होकर राष्ट्र व समाज की सेवा कर सकें।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
