देश में देह व्यापार का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पुलिस आए दिन इस गोरख धंधे को रोकने का प्रयास करती है, पुलिस की चुनौतियों को ताक पर रखकर ये धंधा कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को दबोचा है। वहीं पुलिस ने मौके पर आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के विकासनगर स्थित आईक्यू टॉवर पिछले कई दिनों से स्पा सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। आसपास के लोग इससे परेशान हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में छापा मारा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने संचालक समेत पांच महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि आईक्यू टॉवर नाम के कॉम्प्लेक्स में रोज स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। देर रात तक यहां लड़कियों का आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि बाराबंकी से लड़कियां आती थी। मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थी जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी। संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है।
बताया जा रहा है कि संचालक ग्राहकों के लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाया था। इसमें लड़कियों के समय तय होते थे। वहीं ये सभी का व्हाटसएप के जरिए ही बात होता था। इनके मोबाइल से पुलिस को कई और लोगों के बारे में पता चला है जो ऐसे स्पा सेंटर का संचालन कर रहे हैं। इनमें से कई ने अब छोटे जिलों में भी अपने केन्द्र खोल रखे हैं।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

