जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:- निरीक्षक एस.आर. साहू, उप निरीक्षक जयमंगल पटेल एवं हमराह आरक्षकों के साथ क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा की पतासाजी के लिये पेट्रालिंग पर थे । इसी दौरान ग्राम घघरा में मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को कुछ जुआडियान के केंवटीन तालाब मेड में 52 पत्ती से काटपत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना दिया गया । सूचना पर पुलिस टीम घेराबंदी कर जुआ रेड कार्रवई किये जुआडियान 01. लव कुमार पिता विश्वनाथ राठौर उम्र 41 वर्ष साकिन घघरा थाना खरसिया 02. सियाराम पिता रामकुमार भारद्वाज उम्र 26 वर्ष साकिन तेलीकोट थाना खरसिया 03. अनिल राठौर पिता भूनेश्वर राठौर उम्र 26 वर्ष साकिन रायगढ रोड खरसिया 04. नरेश चन्द्रा पिता सुकुल प्रसाद चन्द्रा उम्र 37 वर्ष साकिन रगजा थाना सक्ती जिला जांजगीर चांपा को मौके पर पकड़ा गया । जुआरियों के फड एवं पास से जुमला *₹12,250, 52 पत्ती तास एवं एक प्लास्टिक तिरपाल* जप्त किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना खरसिया में धारा 13 सार्व धुत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
