नई दिल्ली। शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जो अपनी शादी के सपने नहीं देखता होगा। शादी तय होने से पहले ही क्या-क्या तैयारियां होंगी, शादी के जोड़े के तौर पर क्या पहनेगा।

घर वालों का ड्रेस क्या होगा। वेडिंग डेस्टिनेशन क्या होगी। मेन्यू क्या होगा। वेन्यू क्या होगा। हनीमून पर कहां जाएगा। हर चीज की प्लानिंग पहले से ही हो जाती है।

शादी तय हो जाए, तो खरीदारी के लिए बेस्ट ऑप्शन से खोजे जाते हैं। हर चीज परफेक्ट रखी जाती है, मगर ऐन शादी वाले दिन मूड का क्या अंदाजा होगा, यह आप समझ सकते हैं, जब शादी का जोड़ा खो जाए। तब दूल्हा और दुल्हन ही नहीं, उनके परिवार वालों की झल्लाहट का अंदाजा भी आसानी से लगाया जा सकता है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में एक होने दंपती के साथ पेश आया।
वेडिंग डेस्टिनेशन साढ़े छह हजार किलोमीटर दूर था, गुम हो गया लगेज
हालांकि, यह मामला भारत नहीं बल्कि, अमरीका का है। यहां अमांडा और पॉल नाम के दंपती करीब साढ़े छह हजार किलोमीटर दूर का सफर तय कर स्कॉटलैंड पहुंचे। यहीं उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन तय किया था। सब कुछ बिल्कुल सही हो रहा था। मगर ऐन मौके पर ऐसा हो गया कि सबका मूड खराब हो गया। दरअसल, स्कॉटलैंड पहुंचने पर वहां उन्होंने देखा कि उनका कुछ सामान गुम हो गया है।
दोबारा लाखों रुपए खर्च होने से बच गए पॉल और अमांडा
पॉल और अमांडा ने देखा कि उनके शादी के जोड़े जिस अटैची में रखे थे, वह गुम है। शादी का जोड़ा गुम होने की वजह से दोनों ही काफी दुखी थी। वे शादी को टालने का प्लान बना रहे थे, तभी फोटाग्रॉफर रोजी ने उन्हें आइडिया दिया। दरअसल, रोजी ने पूरी बात सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसके बाद बहुत से लोगों ने पॉल और अमांडा के लिए शादी का जोड़ा ऑफर किया। करीब ऐसे 8 ऑफर मिलने के बाद एक को ओके किया गया और इस तरह पॉल और अमांडा को ऐन वक्त पर शादी का नया जोड़ा मिल सका।
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
- रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर लॉन्च, रिलीज की तारीख नजदीक… - April 26, 2026
- केएल राहुल, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा; एक दिन में 3 खिलाड़ियों की सिर सजी ऑरेंज कैप; किसने मारी बाजी? - April 26, 2026
