बिर्रा – आचार्य चाणक्य सभागार बिर्रा में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा मार्गदर्शक(संयोजक) मनोज कुमार तिवारी जी के कुशल मार्गदर्शन में अब हर सप्ताह रविवार को देवभाषा संस्कृत का नि:शुल्क प्रशिक्षण (कोचिंग) का शुभारंभ रविवार सुबह 10 बजे पूजा अर्चना कर किया गया।प्रशिक्षक के रूप में सनद् वर्मा जी (एम ए संस्कृत शास्त्री-व्याख्याता-शाउमावि बिर्रा द्वारा दिया जाएगा)।आज शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध भागवताचार्य पं गीता प्रसाद तिवारी, हरिराम जायसवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी देव भाषा है।और इसका प्रचार होना और जन जन तक पहुंचाना का काम छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने किया है वह बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। शुभारंभ होने से क्षेत्र के युवा पीढ़ी को संस्कृत भाषा का ज्ञान लाभ होगी। शुभारंभ अवसर पं तोषण तिवारी जी, मनोज कुमार तिवारी, डॉ उमेश कुमार दुबे, श्रवणकुमार थवाईत, मनबोध पटेल, डॉ कुश पटेल, प्रवीण कुमार तिवारी,जलकुमार पटेल,गुरू प्रसाद सहित छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के सदस्य उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ द्वारा हर माह प्रथम हास्पिटल बिलासपुर द्वारा योग्य चिकित्सकों की उपस्थिति में हर माह की द्वितीय रविवार को नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
