रायगढ़। कलमा बैराज में पिकनिक मनाने गए एक बार्डक सवार युवक को ट्रैक्टर चालक ने इस कदर कुचला कि उसकी मौत हो गई। वहीं, दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त होते ही उसका साथी भी जख्मी हो गया। बेलगाम रफ्तार के कहर का यह मामला सारंगढ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम कौआताल में रहने वाला किशन सोनी आत्मज मन्नूलाल (25 वर्ष) अपने रिश्ते के बड़े भाई दूजेराम और गांव के कुछ लोगों के साथ विगत गुरुवार सुबह पिकनिक मनाने के लिए कलमा बैराज डैम गया था। दोपहर भोज के बाद शाम लगभग 4 बजे गांव का ही ट्रैक्टर चालक राजेन्द्र बंजारे ट्रॉली में ग्रामीणों को वापस कौआताल ले जाने के लिए बैठाया। ऐसे में छूटे हुए लोगों को किशन और दूजेराम मोटर सायकिल से खोजते हुए ट्रैक्टर में भेज रहे थे।
ग्राम घोटला स्थित स्कूल के पास दूजेराम को मोटर सायकिल में बैठाकर किशन ने ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया। राजेन्द्र बंजारे ट्रैक्टर को रोकने की बजाए आगे बढ़ाया तो बाईक सवार किशन तथा दूजेराम उसकी ठोकर से गिर गए। फिर क्या, बेलगाम ट्रैक्टर का पहिया किशन के पेट और सीने में चढ़ते ही वह मारे दर्द कर

चीख चीत्कार मचाने लगा। ट्रैक्टर की टक्कर से दूजेराम को आंशिक चोटें आई। पिकनिक से वापसी के समय दुर्घटना होने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया। चूंकि, किशन बुरी तरह जख्मी था इसलिए मौके की नजाकत को भांप साथी उसे तत्काल सारंगढ के अस्पताल लेकर गए मगर शरीर के बाहरी के अलावे अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आने से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे युवक की सांसों की लड़ियां रास्ते में ही टूटकर बिखर गई। हालांकि, पीएचसी ले जाने पर प्राथमिक परीक्षण में ही डॉक्टर्स ने किशन को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, वार्डब्वॉय किशोर भगत की तहरीर पर सारंगढ पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए लापरवाह चालक राजेन्द्र के खिलाफ भादंवि की धारा 304 ए के तहत मुकदमा पंजीबद्ध किया है।
- बरमकेला में गूंजेगा “हर-हर महादेव”: 13 जून को निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, लाल तालाब शिव मंदिर में होगा दिव्य विवाह… - June 10, 2026
- सिंगापुर में बिलाईगढ़ के प्रहलाद कैवर्त का परचम: 4 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और जिले का मान… - June 10, 2026
- नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर बीईओ सख्त, समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश… - June 10, 2026

