रायगढ़। दिनांक 01/07/2022 थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल के हमराह बरमकेला स्टाफ द्वारा ग्राम कपरतुंगा चिचोलिहा तालाब के पास शराब रेड कार्रवाई कर आरोपी मनबोध यादव पिता जोगेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष सा. कपरतुंगा थाना बरमकेला को 30 लीटर महुआ शराब कीमती 6,000 रूपये के साथ पकड़ा गया है। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कपरतुंगा के जंगल रास्ते की ओर से महुआ शराब बिक्री के लिये लेकर आ रहा है। सूचना पर पर स्टाफ द्वारा शराब रेड कार्रवाई किया गया। आरोपी पर थाना बरमकेला में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




