बिर्रा –शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया विकासखंड बम्हनीडीह में कक्षा आठवीं छात्र तुलेश्वर कश्यप के जन्मदिवस पर विद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए छात्र के सम्मान में इस पल को यादगार बनाने व पर्यावरण बचाने की दृष्टि से पौधारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया जो एक नई पहल नई सोच के साथ आम नीम व मीठा नीम का पौधा लगाया गया।प्रधान पाठक दादूराम मांडलेकर पीएलसी प्रभारी डॉ उमेश कुमार दुबे ने कहा कि छात्र छात्राओं के उत्साह वर्धन के लिए एक नई पहल नई सोच के साथ शुरुआत की गई माह जुलाई से अगस्त तक जिन बच्चों का जन्मदिन होगा उनके सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।पर्यावरण प्रदूषण की बढ़ती समस्या प्रकृति के साथ हो रहे मानवीय शोषण और औद्योगिकरण व शहरीकरण के नाम पर हो रहे वृक्ष को काटने से हमारे जीवन में संकट गहराता जा रहा है वहीं दूसरी ओर हवा(ऑक्सीजन) की कमी के चलते लोगों की जान जा रही है इन सब से बचाने में सबसे बड़ी भूमिका वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ अभियान से ही सुदृढ़ हो सकती है इसको देखते हुए विद्यालय परिवार ने एक नई पहल नई सोच के साथ छात्र-छात्राओं के जन्मदिवस पर एक वृक्षारोपण अभियान 2 जून 2022 से की हैं जिससे हम सभी शिक्षक व छात्र कहीं पर भी एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को बचाने की एक अभियान चलाई है।शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप टीकाराम गोपालन ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय अकल्पनीय अद्भुत नई पहल नई सोच है इसमें छात्र छात्राओं का भी मनोबल बढ़ेगा साथ ही पर्यावरण भी सुदृढ़ होगी। उक्त जानकारी सहायक मीडिया प्रभारी डॉ उमेश दुबे ने दी।

- भीम ने की शिवलिंग की स्थापना तो अर्जुन ने बाण चलाकर बनाया झरना, यहां है प्रकृति और इतिहास का संगम… - April 26, 2026
- थायराइड और फैमिली हिस्ट्री: जेनेटिक रिस्क, शुरुआती लक्षण और बचाव के तरीके जानें डॉक्टर से - April 26, 2026
- 2 कप मूंग दाल में पनीर और पुदीना डालकर बनाएं स्वादिष्ट Moong Dal Paneer Pudina Chilla, नाश्ते के लिए है परफेक्ट रेसिपी… - April 26, 2026
