भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक अच्छी तस्वीर देखने को मिली. यहां पाकिस्तान का 3 साल का बच्चा गलती से भारत में घुस आया था, जिसे सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पाकिस्तानी रेंजरों को सौंप दिया है.
बीएसएफ का कहना था कि ये बच्चा गलती से भारत के बॉर्डर इलाके में घुस आया था. जांच के बाद बच्चे को पाकिस्तान भेज दिया गया.
मामला फिरोजपुर सेक्टर का है. बीएसएफ ने बताया कि 1 जुलाई को शाम करीब 7.15 बजे बीएसएफ जवानों को 3 साल का बच्चा बॉर्डर के पास घूमते मिला. पूछताछ की गई तो पता चला कि ये बच्चा पाकिस्तान का है और भारतीय बॉर्डर में घुस आया है. हालांकि, बच्चा ज्यादा कुछ नहीं बता रहा था. उसे बीएसएफ ने हिरासत में रख लिया और जानकारी जुटानी शुरू कर दी.
सद्भावना और मानवीय आधार पर बच्चे को सौंपा
बीएसएफ अफसरों का कहना था कि चूंकि ये अनजाने में क्रॉसिंग होने का मामला था, इसलिए पाक रेंजर्स से संपर्क किया और करीब ढाई घंटे बाद यानी 9.45 बजे पाकिस्तानी बच्चे को सद्भावना और मानवीय आधार पर पाक रेंजर्स को सौंप दिया गया. बीएसएफ का कहना था कि अनजाने में सीमा पार करने वालों के लिए हमेशा मानवीय रुख अपनाया जाता है.
पाकिस्तान की हर चाल पर नजर रखे है बीएसएफ
बता दें कि बॉर्डर पर बीएसएफ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है. पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ ड्रोन वाली साजिश रची जा रही है. उसकी सेना और आतंकियों ने ISI के कहने पर ड्रोन के जरिये हथियारों, ड्रग्स और स्टिकी बम भेजने में लगे हुए हैं. पाकिस्तान की इस चाल को नाकाम करने के लिए बॉर्डर सिक्युरिटी फोर्स (BSF) ने इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC पर मोबाइल हंटिंग टीम तैनात कर दिया है.
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
