रायपुर/एशियन अंडर-16 टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ टेनिस संघ द्वारा बीएसपी ग्राउंड भिलाई में किया गया। गर्ल्स सिंगल्स के फाइनल में सेजल भूतड़ा ने रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

सेजल ने जया कपूर को तीन सेट के मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। डबल्स के फाइनल में जया कपूर और शगुन कुमारी ने सेजल भूतड़ा और प्रिशा दास को 7-6, 6-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
बायज सिंगल्स फाइनल में आयुष पुजारी ने ओम वर्मा को 6-4, 6-2 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। डबल्स फाइनल में निल जोगलेकर और नैमिष शर्मा ने आदित्य सिंह व बलासूर्या की जोड़ी को 3-6, 6-3, 10-6 से हराकर फाइनल जीत लिया।
टूर्नामेंट के डायरेक्टर संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा रहे। कोआर्डिनेटर रुपेंद्र सिंह चौहान व राजेश पाटिल रहे। सह-सचिव रुपेंद्र सिंह चौहान, प्रबीन नायक, राजेश पाटिल और अर्जुन कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
