रायगढ़। सारंगढ़ के मुड़ा तालाब में बिना रेट एप्रूवल और वर्क ऑर्डर के काम शुरू कराने वाले सीएमओ संजय सिंह सस्पेंड हो गए हैं। उनके स्थान पर सारंगढ़ नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार बरमकेला सीएमओ जीवन लाल यादव को दिया गया है। सारंगढ़ में मुड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण ठेका सुर्खियों में रहा है।

इस काम को लेकर काफी राजनीतिक खींचतान भी सारंगढ़ में मची रही नपा सीएमओ संजय सिंह ने काम का टेंडर कराया था जिसमें करीब छह प्रश एबव में ठेका प्रवीण अग्रवाल को मिला था। रेट एप्रूवल के लिए फाइल नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी गई थी। लेकिन इसके पहले ही तालाब का काम शुरू करा दिया गया। शिकायत हुई तो नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरियरा ने जांच के आदेश दिए।
जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद शासन ने 23 जून को सीएमओ संजय सिंह को सस्पेंड कर दिया था। साथ ही कार्य का टेंडर रद्द कर पुनः निविदा करने का आदेश भी दिया है। अब संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग बिलासपुर ने संजय सिंह के स्थान पर बरमकेला सीएमओ जीवन लाल यादव को आगामी आदेश तक सारंगढ़ सीएमओ का अतिरिक्त प्रभार दिया है। निलंबन अवधि में संजय सिंह को संयुक्त संचालक कार्यालय में संलग्न किया गया है।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

