उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की जिस लड़की से सगाई हुई थी, वह उसी लड़की को लेकर फरार हो गया।

यह अजीबोगरीब मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तक कि जब लड़की के घरवालों ने लड़की को वापस करने की बात कही तो लड़के ने इस बात को अनसुना कर दिया। इसके बाद लड़की के घरवालों ने थाने जाकर लड़के के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।
मामला मुरादाबाद के अगवानपुर का है। यहां की लड़की की सगाई संभल जिले के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। परिवार के लोगों ने काफी धूमधाम से लड़का-लड़की की सगाई एक महीने पहले की थी। आगामी गंगा स्नान के बाद दोनों की शादी होनी थी। हालांकि, युवती के परिवार वालों ने लड़का पक्ष से शादी की तैयारियों के लिए कुछ समय मांगा था, इसलिए अभी शादी की डेट निर्धारित नहीं हो पाई थी।
सगाई के बाद लड़की से जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाया लड़का
वहीं दूसरी तरफ जैसे ही सगाई हुई, वैसे ही लड़का और लड़की में फोन पर बात होने लगी थी। फोन पर बात करते-करते लड़के ने लड़की से मिलने के बारे में बोला। इसके लिए लड़की तैयार हो गई और लड़का 10 दिन पहले अपनी मंगेतर से मिलने अगवानपुर आया। इसके बाद लड़की अपनी मंगेतर को घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर फरार हो गया। जब देर रात तक युवती घर नहीं लौटी तो घरवालों को चिंता हुई। इसके बाद लड़की के फोन पर लगातार फोन किया जाने लगा, लेकिन लड़की घरवालों के फोन का जवाब नहीं दे रही थी।
इसके बाद लड़की के घरवालों ने लड़के के घरवालों को इस बात की जानकारी दी। बाद में पता चला कि लड़का अपनी मंगेतर को लेकर अपने घर पहुंच गया है और दोनों साथ रहने लगे हैं। फिर लड़की के घरवाले लगातार एक हफ्ते तक लड़की को वापस भेजने का आग्रह करते रहे। हालांकि लड़का इसके लिए तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने परेशान होकर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
