जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़:- महा टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार का दिन रायगढ़ जिले के लिए इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। महा टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 125000 183 से ज्यादा लोगों ने एक ही दिन में टीका लगाकर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में कोरोना को मात देने अपनी अलग पहचान बनाई।महा टीकाकरण अभियान में जिला कलेक्टर भीम सिंह जी ने सारंगढ़ के कई ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करते हुए अधिक से अधिक व्यक्ति मिशन की गांव-गांव टीकाकरण केंद्रों में जाकर अपील की सारंगढ़ से रायगढ़ लौटने के पूर्व भारत माता चौक सारंगढ़ में सारंगढ़ की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार, संजय दुबे जिला उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला महामंत्री, गणपत जांगड़े जिला सचिव जप उपा, सरिता मल्होत्रा जिला सहसचिव, पवन अग्रवाल नगर अध्यक्ष, अजय बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, सरिता गोपाल एल्डरमैन, बबलू वहीदार एल्डरमैन, अशोक जी, बिंटू छाबड़ा, कमल कांत यादव, राकेश जाटवर, चारू शर्मा, जीतू गुप्ता, भोला अग्रवाल, सिद्धू गोपाल अरुन निषाद आदि कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की और जिले में टारगेट से अधिक वैक्सीनेशन होने पर उनके और प्रशासनिक अधिकारियों के मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
