रायगढ़। राज्य शासन ने खनिज विभाग में छोटी सर्जरी की है। पांच अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। रायगढ़ के सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को बलरामपुर भेजा गया है। विधानसभा चुनाव को अब डेढ़ साल ही बाकी है। ऐसे में राज्य सरकार हर विभाग में बदलाव कर स्थायित्व लाने के लिए सम दे रही है। हाल ही में आईएएस अधिकारियों की लंबी लिस्ट आई है। खनिज विभाग में भी बदलाव किया गया है। रायगढ़ में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी अवधेश बारीक को बलरामपुर भेजा गया है।

रायगढ़ के पूर्व पदस्थ और उप संचालक केके गोलधाटे को सरगुजा से रायपुर भेजा गया है। इसी तरह एएमओ कुमार मंडावी को संचालनालय बलरामपुर से भौमिकी एवं खनिकर्म भेजा गया है। खनिज निरीक्षक सुब्रत साना को बलरामपुर से बीजापुर पदस्थ किया गया है। खनिज निरीक्षक लीलाधर प्रसाद साहू को बीजापुर से बलरामपुर पदस्थापना दी गई से है। अवधेश बारीक के बलरामपुर जाने के बाद रायगढ़ में अब एएमओ का पद रिक्त रहेगा। उप संचालक, जिला खनिज अधिकारी के बाद दो खनिज निरीक्षक रहेंगे।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
