ये कैसा बाप? शराबी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, छत्तीसगढ़ की शर्मनाक घटना…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शराबी पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। पत्नी की मौत के बाद बच्ची का पिता 3 साल तक बच्ची का शोषण करता रहा।
मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने पिता के पास रहती थी। पिता शराब पीने का आदी था। जब बच्ची आठ साल की थी, तब उसके पिता की बुरी नीयत बेटी पर पड़ी। इसके बाद से वह बच्ची से रेप करने लगा। 20 जनवरी 2021 को उसकी बेटी घर में अकेली थी। तब बच्ची का पिता शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलने लगा। इस पर बच्ची ने कमरे से भागने की कोशिश की और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं पहुंची तो उसका पिता उसे छोड़कर भाग गया। बच्ची ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
इसके बाद मोहल्ले वालों ने उसे उसकी बड़ी मां के घर भेज दिया। लेकिन बच्ची की बड़ी मां उसे एक दिन अपने घर में रखी। फिर दूसरे दिन उसे उसके पिता के घर छोड़ दी। बच्ची घबराई थी और अपने पिता के साथ रहने से डर रही थी। इस पर बड़ी मां ने पुलिस की रक्षा टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका काउंसिलिंग कराया, तब बच्ची ने आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में मामले का ट्रायल चला जिसमें पिता को दोषी पाया गया। इसके बाद कोर्ट ने दोषी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई।
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026
- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026

