उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के एक गांव के दो समुदायों के किशोरवय प्रेमी-प्रेमिका ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अंबिका राम ने बताया कि पुलिस ने गांव के पोखरे के पास से 16 वर्षीय लड़की और 17 वर्षीय लड़के का शव सोमवार की सुबह पेड़ के फंदे से बरामद किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच काफी समय से प्रेम चल रहा था।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के अनुसार लड़की की मां नहीं है और पिता मुंबई कमाते हैं। उन्होंने बताया कि मृतक लड़के के भाई ने कहा कि रविवार को उसका भाई घर से निकला था और देर तक नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क किया तो उसने फोन काट कर एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था, ”मैं कभी वापस नहीं आऊंगा बहुत दूर जा रहा हूं।”
राम ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि ये दोनों एक ही पाठशाला में पढ़ते थे और इनका प्रेम प्रसंग वर्ष भर पुराना था। उन्होंने बताया कि चार माह पहले इन दोनों को साथ देखा गया तो लड़की के घरवालों ने उसे अपनी नानी के गांव भेज दिया था। उन्होंने बताया कि रविवार को दोनों ही नानी के गांव में मिले तथा सुबह इनकी शव पेड़ के फंदे से लटकते मिले।
प्रभारी निरीक्षक थाना (सोनहा) शशांक शेखर राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतक लड़की और लड़के के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि फंदे पर लटकने की वजह से मौत हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि अलग से किसी चोट का निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं है। उन्होंने दावा किया कि दोनों ने आत्महत्या की है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

