रायगढ़, । श्रीराम हाईटेक स्टील प्लांट के स्टोर रूम का ताला तोड़ते हुए अज्ञात चोर ने हजारों का माल उड़ा दिया। यह वारदात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बरसाई थानांतर्गत ग्राम बर्तना निवासी करुणाकर जेना आत्मज रविन्द्र नाथ ( 42 वर्ष ) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह पूंजीपथरा स्थित श्रीराम हाईटेक स्टील प्लांट में एकाउंटेंट है।
रायगढ़, 27 जून । श्रीराम हाईटेक स्टील प्लांट के स्टोर रूम का ताला तोड़ते हुए अज्ञात चोर ने हजारों का माल उड़ा दिया। यह वारदात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलतः: ओडिशा के मयूरभंज जिले के बरसाई थानांतर्गत ग्राम बर्तना निवासी करुणाकर जेना आत्मज रविन्द्र नाथ ( 42 वर्ष ) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है वह पूंजीपथरा स्थित श्रीराम हाईटेक स्टील प्लांट में एकाउंटेंट है।

बीते शनिवार शाम तक प्लांट स्थित स्टोर रूम का ताला सही सलामत था, लेकिन रविवार सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में टूटा मिला। दरमियानी रात स्टोर रूम का ताला तोड़ते हुए कोई भीतर दाखिल हुआ और कॉपर की 8 नग क्वाइल टर्न को चोरी कर ले गया। बताया जाता है कि चोरी हुए सामान की कीमत 30 हजार रुपए है। फिलहाल, श्रीराम हाईटेक के एकाउंटेंट की शिकायत पर पूंजीपथरा पुलिस भादंवि की धारा 380 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए संदेहियों से भी पूछताछ में जुटी है।
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
