करील समझ जहरीले पदार्थ का किया सेवन, स्थिति नाजुक…एक ही परिवार के 9 लोग गंभीर….
कवर्धा। जिला मुख्यालय से लगे भागुटोला गांव के एक ही परिवार के बुजुर्ग और बच्चे समेत 9 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने से तबियत बिगड़ गई. सभी लोग एक-एक कर उल्टी और पेट दर्द से तड़पने लगे. हालत बिगड़ता देख रात तीन बजे डॉयल 112 की पुलिस टीम को मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद डॉयल 112 की पुलिस टीम संजीवनी एक्सप्रेस 108 को लेकर घटना स्थल पहुंची.
परिवार के मुखिया गौकुर साहू ने बताया सभी लोगों ने रात के भोजन मे बांस पिहरी (करील) खाया था और सभी अपने-अपने कमरे मे सो गए, तभी अचानक रात दो बजे पांच वर्षीय बच्ची बिंदा की तबियत बिगड़ी और देखते-देखते अन्य बच्चे फिर बुजुर्ग और बच्चे सभी उल्टी करने लगे. सभी लोगों ने पिहरी सब्जी समझकर जहरीले पदार्थ खा लिया था, फिर सभी को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया फिलहाल सभी का इलाज जारी है. सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
कौन है बीमार लोग
फूट प्वाइजनिंग के शिकार हुए भागुटोला गांव के रहने वाले गौकुर साहू उम्र 50 साल, आरती साहू 19 साल, भक्ति साहू 17 साल, बिंदा साहू 5 साल, उमेसवारी साहू 5 साल, दामेश्वरी साहू 5 साल, प्रतिभा साहू 6 साल, राधिका साहू 27 साल, रामानंद साहू 17 साल सभी का जिला अस्पताल मे इलाज जारी है।
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026
- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026

