इंदौर। एक युवती से शिवपुरी के रहने वाले युवक ने दोस्ती की। दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई, युवक उससे मिलने आया और एक होटल में ले गया। यहां फ्रूटी में नशीली दवा मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके फोटो और वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिए। युवती होश में आई तो उसे शादी का झांसा दिया। कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और 26 दिन पहले शादी दूसरी जगह कर ली।

शादी दूसरी युवती से करने पर जब पीड़िता ने उससे बात की तो बोला- उसके पास उसके फोटो और वीडियो हैं। अगर किसी को कुछ भी बताया तो फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर ली है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
