रायगढ़: जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना केलो डैम दस सालों के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है, जिससे किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

दरअसल रायगढ़, जांजगीर जिले के 335 गांवों तक पानी पहुंचाने के लिए केलो बांध परियोजना की स्थापना की गई थी। बांध से 16 किमी की मुख्य नहर के साथ शाखा नहरों का निर्माण होना था। लेकिन नहरों का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। लेटलतीफी की वजह से 525 करोड़ की इस परियोजना की लागत 975 करोड़ तक जा पहुंची है।
बता दें कि इस बांध की 24 हजार क्षमता है लेकिन वर्तमान में सिर्फ 7 हजार हेक्टेयर में सिंचाई हो पा रही है। योजना को लेकर अधिकारियों का कहना है कि नहरों के निर्माण के दौरान जमीनों का अधिग्रहण होना है। अधिग्रहण न होने की वजह से परियोजना में देरी हो रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि राज्य शासन की उदासीनता की वजह से योजना की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। नतीजन नहरों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

