छत्तीसगढ़ में 8वीं पास बेरोजगारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका… जल्द करें आवेदन, आवेदन के लिए इतने दिन बचे….
छत्तीसगढ़ में 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है.
यहां सीजीपीएसस ने प्यून के 80 पदों पर भर्ती निकाली है. वे कैंडिडेट्स जो प्यून के इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक हों और किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाएं हों वे अब आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 02 जुलाई 2022 है. अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 08 जून से चल रही है.
इस तारीख तक कर सकते हैं करेक्शन –
छत्तीसगढ़ के प्यून पदों पर आवेदन ऑनलाइन होंगे जिसके लिए आपको सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – psc.cg.gov.in इन पदों के एप्लीकेशन में करेक्शन 08 जुलाई से 12 जुलाई के बीच किया जा सकता है. इनके लिए शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा.
अन्य जरूरी जानकारियां –
सीजीपीएससी के प्यून पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से क्लास 8 पास किया हो. इसके साथ ही उसे साइकिल चलानी आती हो. इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है. आवेदन शुल्क 30 रुपए है और चयन परीक्षा के आधार पर होगा. बाकी डिटेल्स देखने के लिए इस नोटिस के लिंक पर क्लिक करें. अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
