रायगढ़ । साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार को फिसलकर गिरने से एक यात्री घायल हो गया है। गनीमत रही कि युवक की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल खरसिया में भर्ती किया जहां चिकित्सक घायल युवक का उपचार कर रहें हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सहरसा गांव का निवासी सुधीर कुमार पिता खोखा शर्मा (20) साउथ बिहार एक्सप्रेस से बिलासपुर से अपने घर सहरसा जा रहा था। सुधीर लापरवाही पूर्वक यात्रा के दौरान ट्रेन के गेट पर खड़ा था। जैसे ही ट्रेन खरसिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों के प्लेटफार्म पर नीचे उतरने की हड़बड़ी व आपाधापी में गेट पर खड़ा सुधीर अनियंत्रित हो गया और सीधे फिसलकर नीचे जा गिरा। युवक को नीचे गिरते देख एकबारगी यात्रियों में हड़कंप मच गया।
आनन फानन में यात्रियों की मदद से सुधीर को बचाया। स्थानीय लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती किया जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सुधीर को ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है। सुधीर के किस्मत अच्छी थी कि इस हादसे में उसकी जान बाल बाल बच गयी। सुधीर ने बताया कि वह बिलासपुर के बेलतरा में हो रहे पानी टंकी निर्माण कार्य में काम करता है। उसके परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी गई है।
- सारंगढ़:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्रवाद के संकल्प दोहराए… - June 23, 2026
- सारंगढ़:पान जमुना धान खरीदी पर अफवाह से सावधान, किसानों से भ्रमित न होने की अपील…. - June 23, 2026
- सारंगढ़:श्रद्धांजलि: स्व. कलिंदर चौहान को नम आंखों से अंतिम विदाई, दशकर्म में उमड़ा समाज… - June 23, 2026


