जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:- जिला में पीडीएस बरदाना जमा करने की गति को रफ्तार देने की मंशा से जिला कलेक्टर के निर्देश पर आज जनपद सभा कक्ष में सारंगढ़ ब्लाक से 141 दुकान संचालको से साथ खाद्य विभाग का मैराथन बैठक संपन्न हुआ।
बरदाना विषय को गंभीरता से लेते हुए वन टू वन सभी दुकानों का समीक्षा किया गया, साथ ही जिस दुकान का बरदाना शत प्रतिशत जमा नहीं हुआ है उनको 30 जून तक का समय दिया गया है।
बैठक में तहसीलदार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर दुकान संचालक द्वारा सही समय में जमा नहीं किया गया तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
जनपद सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में खाद्य निरीक्षक द्वय विद्यानंद पटेल एवम् रवि राज ने सारंगढ़ ब्लाक से शत प्रतिशत बरदाना जमा करना सुनिश्चित करने हेतु कहा गया है, जिस पर बचे हुए बरदाना जमा करने के लिए दुकान संचालकों को 30 जून तक का अंतिम समय दिया गया है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
