दतिया: दुनियाभर में कई लोग हैं जो शराब पीना पसंद करते हैं। हालाँकि कभी ऐसा हो कि हैंडपंप चलाते ही शराब निकलने लगे तो? सुनकर हैरत हुई ना लेकिन ऐसा मामला दतिया से सामने आया है।
यहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक घर में दबिश दी। यहाँ घर में लगे हुए हैंडपंप को देखकर पुलिस ने हैंडपंप को चलाया तो हैंडपंप में से पानी की जगह शराब निकलने लगी। जी हाँ, इस दौरान यहाँ का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। यह पूरा मामला दतिया जिले के प्रकाश नगर कंजर डेरा इलाके का बताया जा रहा है। यहाँ मुखबिर की सूचना पर प्रकाश नगर कंजर डेरा पहुंची थी।

जी दरअसल पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि प्रकाश नगर कंजर डेरा में स्थित एक घर में शराब की बड़ी खेप रखी हुई है। इस बारे में सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई और उसके बाद यहां पुलिस ने विनोद कंजर के घर में छापा मारा। जैसे ही पुलिस ने विनोद कंजर के घर में छापा मारा तो विनोद कंजर घर से फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शराब ढूंढना शुरू कर दिया। हालाँकि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाया तो हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगी। यह सब देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।
बताया जा रहा है विनोद कंजर ने पुलिस की नजरों से शराब को बचाने के लिए जमीन के अंदर ही शराब से भरा पूरा टैंकर दफना दिया था और टैंकर के ऊपर ही हैंडपंप लगा दिया था। वहीं आगे यह बताया गया कि विनोद को जब भी और जितनी भी शराब की जरूरत पड़ती थी तो वह हैंडपंप चलाकर शराब निकाल लेता था। आप सभी जानते ही होंगे इन दिनों पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चुनावों में शराब का खपाने के लिए विनोद कंजर द्वारा अपने ही घर के अंदर शराब का स्टॉक किया गया था।
जी हाँ और विनोद कंजर चुनाव में शराब को सप्लाई करके मोटी रकम कमाना चाहता था लेकिन उसका सपना टूट गया। बताया जा रहा है पुलिस ने जमीन को खोदकर देखा तो जमीन के अंदर से हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब निकली। जी हाँ और पुलिस ने जब पूरी शराब बाहर निकली तो तकरीबन 200 लीटर कच्ची शराब पुलिस के हाथ लगी। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा कच्ची शराब तैयार करने के लिए बनाया गया घोल भी पुलिस के हत्थे लग गया।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

