शाहजहांपुर : शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 10 लाख रुपये दहेज देने के बावजूद छल करके एक नपुंसक युवक से कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शाहजहांपुर की युवती की शादी परिजनों ने बड़े ही धूमधाम से की, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव वाजपेयी ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना पुवायां के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी उसके परिजनों ने शाहजहांपुर निवासी सत्यम के साथ की थी और उसकी शादी में 10 लाख रुपये नकद तथा दहेज का सामान दिया था। लेकिन दुल्हन जब विदा होकर ससुराल पहुंची, तो पता चला कि उसका पति नपुंसक है।
जब दुल्हन ने यह बात अपने ससुरालियों को बताई तो उसकी ननद आदि ने उसकी पिटाई कर दी। ससुरालियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।वाजपेयी ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि युवती के साथ धोखाधड़ी करके छल किया गया है। ऐसे में पति समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

