पुणे पुलिस के सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ ने शहर के औंध इलाके में स्थित ‘द व्हाइट विलो स्पा’ मसाज सेंटर में चलाए जा रहे अवैध देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में असम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ मुंबई की एक मॉडल समेत असम और मणिपुर की कुल छह युवतियों को रिहा किया गया है।

पुणे पुलिस ने इस मामले में व्हाइट विलो स्पा के सहायक प्रबंधक सूफियां जमालुद्दीन अहमद (23) को गिरफ्तार किया है। वहीं इस स्पा के मालिक वेंकटेश टीपू राठौड़ (38), मैनेजर देवीसिंह उर्फ लीलाधर शंकरसिंह चव्हाण (30) और इस फ्लैट के मालिक अभिनव रामनाथ वाजपेयी और मोना रामनाथ वाजपेयी की पुलिस तलाश कर रही है।
फर्जी ग्राहक बनकर पुलिस ने मारा छापा
इस स्पा सेंटर का संचालन औंध के कोटबागी अस्पताल के पास रिद्धि लोटस, माधुरी पार्क सीएचएस के एक फ्लैट से किया जा रहा था। यहां पर स्पा की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले अपने एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर सूचना की पुष्टि के लिए भेजा। पुलिसकर्मी ने वहां पर ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ के लिए बातचीत कर ऑनलाइन भुगतान किया, साथ ही अपनी टीम को भी सिग्नल भेज दिया। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापा मार दिया।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
