पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी मंगेतर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही हत्या के बाद प्रेमिका के शव को फांसी से लटका दिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस ने दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम किरण मरपची बताया जा रहा है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के ऐंठी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार ऐंठी गांव निवासी किरण मरपची 9 जून को गांव धनपुर जाने के लिए साइकिल से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। तीन दिन बाद 12 जून को उसका शव परसा प्लांट में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की का गांव के ही एक नाबालिग के साथ प्रेम संबंध था। पुलिस ने संदेह के आधार पर नाबालिग को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। किरण उसकी पहली प्रेमिका थी। वह गांव आई और उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। कहा कि शादी करो, नहीं तो मार दो। इस पर उसने किरण की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपनी मंगेतर के साथ मिलकर शव को प्लांट में फांसी से लटका दिया और उसके मोबाइल के सिम को तोड़कर फेंक दिया फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मोबाइल और साइकिल जब्त कर ली और दोनों नाबालिग और उसकी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
