केंद्रपाड़ा: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में ग्यारह जीवित लोगों को ‘‘गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया गया’’ और उनके अंतिम संस्कार के लिए सरकारी सहायता का कथित रूप से गबन किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना हाल में तब सामने आई जब ‘‘मृत’’ लोगों में से एक संन्यासी खुंटिया ने अपना नाम कुरुंती ग्राम पंचायत के उन 11 लोगों की सूची में देखा, जिन्हें इस साल मई में राज्य के सामाजिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट पर ‘‘मृत’’ घोषित किया गया था। वेबसाइट पर उनके अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र सहायता योजना के तहत प्रत्येक रिश्तेदार को 2,000 रुपये की राशि मिलने के बारे में उल्लेख किया गया है।
हालांकि, ‘‘मृतकों’’ के रिश्तेदारों ने दावा किया कि उन्हें इस योजना के तहत कोई पैसा नहीं मिला है क्योंकि ये सभी 11 लोग जीवित हैं। खुंटिया ने ‘‘मृत’’ दिखाये गये अन्य लोगों प्रवत कुमार स्वैन और अनंत जेना के साथ बुधवार को राजनगर प्रखंड विकास अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई।
बीडीओ रवींद्र प्रधान ने कहा, ‘‘हमें मामले की शिकायत मिली है और जांच शुरू कर दी गई है। यदि आरोप सही पाये जाते है, तो धन की हेराफेरी के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।’’
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
- महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया केंद्र, पेंड्रावन में आंगनवाड़ी भवन-महतारी सदन का लोकार्पण… - September 21, 2026
